55 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

55 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन

55 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन

Share This

अपने शानदार अभिनय से सिनेमाप्रेमियों के दिलों पर राज करनेवाली बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं।श्रीदेवी दुबई में थीं जहां उनकी हृदय-गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। श्रीदेवी 55 वर्ष की थीं। उनके पति बॉनी कपूर के छोटे भाई और अभिनेता संजय कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घटना रात 11.00 -11.30 बजे की है। 

संजय कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस ऑनलाइन को बताया कि वह भी दुबई में ही थे और थोड़ी देर पहले भारत लौटे ही थे कि यह खबर आ गई। अब वह फिर से दुबई जा रहे हैं। दरअसल, श्रीदेवी अपने पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह के शादी समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं। उनके निधन की खबर सुनकर लोग मुंबई में उनके घर के पास जमा हो रहे हैं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी यहीं हैं। वह शूटिंग की व्यस्तताओं की वजह से परिवार के साथ दुबई नहीं जा सकी थीं।

बहरहाल, बॉलीवुड की ओर से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है, 'मेरे पास कोई शब्द नहीं है। श्रीदेवी को प्यार करनेवाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' वहीं, प्रीति जिंटा ने लिखा, 'यह सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि मेरी ऑल टाइम फेवरिट श्रीदेवी नहीं रहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को ताकत दें।' 

श्रीदेवी 55 साल की थी। पिछले साल उनकी फिल्म मॉम आई थी। आपको बता दें कि, श्रीदेवी ने फिल्मों में अपने अभिनय से हमेशा प्रभावित किया। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। धीरे-धीरे फिल्में करते हुए एक मुकाम पर वो फीमेल सुपरस्टार बन गई थीं। श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया, चांदनी, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से फिल्मों में सफलता पूर्वक कम बैककिया था।  सरकार ने उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा था। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links