छपरा के लिए पहली बस आरा से 9 बजे
आरा: कुंवर सिंह सेतु (आरा-छपरा पुल) के उद्घाटन के बाद आरा और छपरा के बीच बस सेवा शुरू होने की घड़ी आखिरकार नजदीक आ ही गई। परिवहन निगम की इस बस सेवा से भोजपुर व सारण वासियों को काफी सहूलियत होगी। बिहार सरकार ने दोनों जिलों के लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए आरा से छपरा के लिए चार हाईटेक बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस सेवा की शुरुआत मंगलवार को आरा से छपरा के लिए हरी झंडी दिखाकर की जायेगी। इसकी तैयारी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने कर ली है।
मालूम हो कि बबुरा-डोरीगंज के बीच कुंवर सिंह पुल के उद्घाटन के बाद दोनों जिले के लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने बस सेवा शरू करने का निर्णय लिया है। मालूम रहे कि इस पुल के बनने के पूर्व भोजपुर समेत पूरे शाहाबाद के लोगों को सड़क मार्ग से छपरा जाने के लिए पटना जाना पड़ता था। अब बस सेवा शुरू हो जाने से यात्रियों को समय के साथ पैसे की भी काफी बचत होगी। बस सेवा शुरू होने से बक्सर, कैमूर व रोहतास के लोगों को भी छपरा जाने में सहूलियत होगी।
बसों में सीसीटीवी, डिसप्ले व ऑटोमेटिक दरवाजे तक:
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा छपरा के लिए चलायी जानी वालीं चार बसों की व्यवस्था कर ली गयी है। पटना मुख्यालय से प्राप्त चारों बसें काफी हाईटेक हैं। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। मसलन इसमें बैठने वाले यात्री पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। बस के अंदर व पीछे सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसकी लक्जरी सीटें काफी आरामदायक हैं। यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाते हुए इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हैं। ये बटन दबाने के बाद ही खुल सकते हैं। बस के डिस्पले पर कौन स्थाना आया, यह भी दिखता रहेगा। जिस कारण बैठे-बैठे यात्रियों को जानकारी मिलती रहेगी कि वे किस बाजार या गांव को पार कर रहे हैं।
परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए छपरा के लिए मात्र 40 रुपये किराया रखा गया है। वहीं आरा से कोईलवर के लिए 15 रुपये व कोईलवर से छपरा के लिए 25 रुपये लगेंगे।
शाहाबाद के चार जिलों से जुड़ जायेगी बस सेवा’ आरा से चार बसों के चलने से यात्रियों को सुविधा
छपरा के लिए आरा डिपो से सुबह 9 व 10 बजे एक घंटे के अंतराल पर दो बसें खुलेंगी। वहीं दोपहर में 3:30 व 4:30 बजे दो बसें आरा से छपरा के लिए रवाना होंगी। वहीं छपरा से सुबह में 6:30 व 7:30 में और दोपहर को 12:30 व 1:30 बजे दो बसें आरा के लिए खुलेंगी। जानकारों ने बताया कि बसों के समय में आगे हेरफेर भी किया जा सकता है।
आरा से सुबह सात बजे से दिन के दस बजे तक चार लग्जरी बसें एक-एक घंटे के अंतराल पर खुलेंगी। जो आरा से बिहिया चौरास्ता होते हुए बक्सर इटाढ़ी धनसोंई दिनारा मलियाबाग होते हुए डुमरांव तक जाएगी। पुन: उसी मार्ग से आरा लौटेगी। इस तरह 9 बजे दूसरी बस आरा से खुलेगी वहीं 8 एवं 10 बजे दिन में बसें खुलकर बक्सर से चौसा के रास्ते कोचस पहुंचेगी एवं कोचस से पुन: उसी रूट से होकर वापस आरा पहुंच जाएंगी।
No comments:
Post a Comment