बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे निरहुआ और आम्रपाली, बांटा चूड़ा गुड़ - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे निरहुआ और आम्रपाली, बांटा चूड़ा गुड़

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे निरहुआ और आम्रपाली, बांटा चूड़ा गुड़

Share This

भोजपुरी फिल्म एक्टर दिनेश लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बिहार के सारण जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंची। इस दौरान दोनों ने बाढ़ पीड़ितों को चूडा और गुड़ बांटा। दिनेश और आम्रपाली को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे हुए थे।




  • दिनेश और आम्रपाली तरैया थाना क्षेत्र के लोआ और धनुकी गांव के लोगों के बीच पहुंचे।
  • बाढ़ की स्थिति देखने के बाद दिनेश लाल यादव ने कहा कि इस विकट स्थिति में सरकार का सहयोग सराहनीय है। बाढ़ग्रस्त इलाकों की स्थिति अभी भी काफी भयावह है। इससे निपटने के लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए। बाढ़ के कारण लोग परेशान हैं। दिनेश ने लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
  • आम्रपाली ने कहा कि पीड़ितों के दुख को शब्दों में बया करना मुश्किल है। खास कर महिलाओं को अपार पीड़ा से गुजरना पर रहा है। महिलाओं के साथ सैकड़ों समस्याएं होती हैं। इस मुश्किल घड़ी में हमें मानवता के नाते एकजुट हो कर पीड़ितों की मदद के लिए खुल कर आगे आना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links