सत्यपाल मलिक बने बिहार के नए राज्यपाल - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

सत्यपाल मलिक बने बिहार के नए राज्यपाल

सत्यपाल मलिक बने बिहार के नए राज्यपाल

Share This


5 राज्यों के गवर्नर बदले गए


बनवारी लाल पुरोहित को आज तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया जबकि सत्यपाल मलिक बिहार के नए राज्यपाल होंगे। जगदीश मुखी असम के राज्यपाल के तौर पर पुरोहित का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा अरणाचल प्रदेश और मेालय के राज्यपाल तथा अंडमान और निकोबार द्वीप के उपराज्यपाल समेत पांच राज्यपालों की नियुक्ति की आज घोषणा की गई।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव के पास तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार था और दक्षिणी राज्य में राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर पूर्णकालिक राज्यपाल की नियुक्ति की मांग की गई थी। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एडमिरल (सेवानिवत्त) देवेंद्र कुमार जोशी अंडमान और निकोबार द्वीप के उपराज्यपाल होंगे। वह मुखी का स्थान लेंगे। बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ब्रिगेडियर (सेवानिवत्त) बी डी मिश्रा अरणाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे। मालूम हो कि बिहार के राज्यपाल रहे रामनाथ कोविंद के राष्‍ट्रपति कैंडिडेट बनने के बाद केशरी नाथ त्रिपाठी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links