Oscar में इस बिहारी एक्टर की फिल्म, अभी भी मिट्टी के चूल्हे पर बनता है खाना - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

Oscar में इस बिहारी एक्टर की फिल्म, अभी भी मिट्टी के चूल्हे पर बनता है खाना

Oscar में इस बिहारी एक्टर की फिल्म, अभी भी मिट्टी के चूल्हे पर बनता है खाना

Share This

बिहार गोपालगंज के रहने वाले पंकज त्रिपाठी की मूवी न्यूटन ऑस्कर में भारत की प्रतिनिधित्व करेगी।

बिहार गोपालगंज के रहने वाले पंकज त्रिपाठी की मूवी 'न्यूटन' ऑस्कर में भारत की प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि 'न्यूटन' भारत को ऑस्कर में प्रतिनिधित्व करेगी। बता दें कि कई फिल्मों में काम कर चुके पंकज आज भी सिंपल लाइफ जीते हैं। उनके बिहार वाले घर में आज भी मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनता है।

पंकज गोपालगंज के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। यहां वाले घर में फिलहाल उनके माता-पिता और रिलेटिव रहते हैं। पंकज एक किसान फैमिली से हैं। उनके पिता का नाम पंडित बनारस त्रिपाठी और मां का नाम हेमंती देवी है। मुंबई में शूटिंग से जब भी छुट्टी मिलती है, पंकज अपने घर आ जाते हैं। पंकज ने बताया कि गांव में पक्की सड़क नहीं है। गांव से 20 किलोमीटर दूर एकमात्र सिनेमा हॉल है। हाल के दिनों तक उनके बिहार वाले घर में टीवी नहीं था।




पंकज जब 10वीं क्लास तक उन्हें नहीं पता था कि फिल्में क्या होती हैं। 11वीं तक खुद पंकज खेती करते थे। बचपन में छठ पूजा के दौरान नाटक में वे लड़की बना करते थे। इस दौरान जब वे एक्टिंग करते तो लोग तालियों से उनका हौसला बढ़ाते। ये सब पंकज को अच्छा लगता था। फिर उनके मन में ख्याल आया कि एक्टिंग में ही करियर बनाना है। लेकिन समस्या आई कि ये सब होगा कैसे? कैसे पिता को ये बात बताई जाए?
आखिरकार थक-हारकर पंकज ने ये बात पिता को बताई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि कमा-खा लोगे ना? पिता के इतना कहने के बाद वे दिल्ली एनएसडी पहुंच गए। यहां उन्होंने एनएसडी में एडमिशन लिया। लेकिन यहां उनके लिए एक समस्या हो गई। जब वे क्लास में पहुंचे तो देखा कि वहां के सारे स्टूडेंट अंग्रेजी बोलते हैं। उन्हें अंग्रेजी आती नहीं थी तो पंकज को लगा कि एक्टिंग छोड़ दूं। लेकिन जब उन्होंने क्लास के दौरान एक्टिंग की तो तारीफ मिली और उन्हें अच्छा लगने लगा। इसके बाद वे लगातार अपने काम में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पंकज के मुताबिक, एक्टिंग में सक्सेस नहीं होने के डर के बीच वे होटल में काम सीखने लगे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें खाना बनाना बेहद पसंद है। बता दें कि पंकज की शादी 15 जनवरी 2004 में मृदुला त्रिपाठी के साथ हुई है। दोनों की एक बच्ची है। पंकज ने फुकरे, मशान, रन, गैंग ऑफ वासेपुर, ओंकारा, गुंडे, मंजिल, ग्लोबल बाबा, नील बटा सन्नाटा, धर्म और मांझी द माउंटेन मैन सहित कई सुपर हिट फिल्मों में एक्टिंग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links