पटना. भोजपुरी फिल्म काशी अमर नाथ का ट्रेलर लांच हुआ। फिल्म दीवाली के दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म में रवि किशन,दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे समेत कई कलाकार हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं।
कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका की मां...
फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा मौजूद रही। साढ़े 3 मिनट के इस ट्रेलर में मेगा स्टार रवि किशन और निरहुआ की जबरदस्त टक्कर दिख रही है।फिल्म के कई बेहतर गाने है।
पर्पल पेबल पिक्चर्स और रोज क्वार्ट्ज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी काशी अमरनाथ के निर्माता प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ चोपड़ा और नेहा शांडिल्य हैं। म्यूजिक राइट्स बॉलीवुड की ज़ी म्यूजिक कंपनी ने लिया है यह ज़ी म्यूजिक कंपनी की पहली भोजपुरी फिल्म है। फिल्म के लेखक और निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। फिल्म में स्टार रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अनूप अरोरा, गौरी शंकर, सोनिया मिश्रा, हीरा यादव और नवोदित सपना गिल और तुषार मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले भी प्रियंका की कंपनी की भोजपुरी फिल्म बम बम बोल रहा है काशी रिलीज हुई थी।

No comments:
Post a Comment