भोजपुर के प्रसिद्ध फेसबुक पेज Arrah" पर पाकिस्तानी हैकर्स ने किया हमला, पेज हुई हैक्ड - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

demo-image
PicsArt_06-30-11.19.19

भोजपुर के प्रसिद्ध फेसबुक पेज Arrah" पर पाकिस्तानी हैकर्स ने किया हमला, पेज हुई हैक्ड

Share This

आरा । जिले के प्रसिद्ध सोशल मीडिया फेसबुक के  पेज Arrah" पर कल शनिवार की शाम 7:00 बजे पाकिस्तानी हैकर्स ने हमला कर दिया और उस पेज को हैक कर लिया।ज्ञात हो कि उक्त पेज पर डेढ़ लाख से अधिक भोजपुर के लोग जुड़े हुए हैं ,जो आज देश व विदेशों के कोने-कोने में बसे हैं पेज के माध्यम से वह अपने जिले और शहर के हर छोटे बड़े कार्यक्रम से रूबरू हो पाते थे। यह पेज न सिर्फ  सभी भोजपुरवासियों को जोड़ने का कार्य करता था  बल्कि  हर सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं सामाजिक पहलुओं को भी भोजपुरवासियों के समक्ष रखता था।

उक्त पेज पर भोजपुर के लगभग सभी प्रतिष्ठित  व्यवसायी, बुद्धिजीवी ,राजनीतिक गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी जुड़े हुए थे।उक्त पेज की शुरुआत स्थानीय नवादा निवासी श्री अतुल कुमार के द्वारा 10 नवंबर 2012 में किया गया था। यह पेज समय-समय पर सामाजिक सरोकार वाले कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग करता था और जनता की समस्याओं को भी आला अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य करता था।यू कह सकते थे कि यह पेज आरा की आवाज आज बन चुका था। पेज की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस पेज पर  सिर्फ भोजपुर के 125000 से ज्यादा लाइक्स और डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स और पोस्ट की पहुंच करीब 10 मिलियन अर्थात एक करोड़ लोगों तक थी।

उक्त पेज के हैक होने की सूचना देर रात स्थानीय नवादा थाने में दे दी गई है।विभिन्न अधिकारियों और साइबर एक्सपर्ट के द्वारा पेज का एक्सेस पुनः प्राप्त करने की कोशिश एडमिन आदित्य कुमार,लोकेश दिवाकर,ऋषव,संस्कार,धृति और उनकी टीम द्वारा जारी है।
Comment Using!!

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links

undefined