बीजेपी के सभी केंद्रीय मंत्रियों को टिकट, आरा से आर के सिंह ही होंगे उम्मीदवार - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

बीजेपी के सभी केंद्रीय मंत्रियों को टिकट, आरा से आर के सिंह ही होंगे उम्मीदवार

बीजेपी के सभी केंद्रीय मंत्रियों को टिकट, आरा से आर के सिंह ही होंगे उम्मीदवार

Share This

पटना साहिब सीट से शत्रुघन सिन्हा के जगह होंगे सांसद आर के सिन्हा 

पटना: काफी जद्दोजहद के बाद बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीटों का मामला सलट गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जदयू और लोजपा नेताओं से बातचीत करके इसका समाधान निकाल लिया। बिहार बीजेपी कोटे के सभी केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। आरा से सांसद व केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह को फिर से आरा लोकसभा सीट का उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओं को गुरुवार को ही दिल्ली बुला लिया था। सुबह नौ बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। उसके बाद अमित शाह ने गुरुवार को हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में अधिकृत सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय और प्रेम कुमार तथा बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव व संगठन महामंत्री नागेंद्र जी के साथ बैठक कर सहयोगी दलों के साथ चल रही सीटों की गुत्थी को सुलझाया।

भाजपा कोटे की सीटें: 
भाजपा ने अब तक जिन सीटों को अपने लिए चिह्नित किया है उनमें पटनासिटी, उजियारपुर, मोतिहारी, छपरा, बक्सर, भागलपुर, बेगूसराय, गया, सासाराम, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीवान और कटिहार हैं। वहीं, पाटलिपुत्र, आरा और खगड़िया है।

बिहार से भाजपा के 17 संभावित प्रत्याशियों के नाम

बेतिया: संजय जायसवाल
मोतिहारी: राधा मोहन सिंह
शिवहर: रमा देवी
मुजफ्फरपुर: अजय निषाद
उजियारपुर: नित्यानंद राय
दरभंगा: नीतीश मिश्रा या गोपाल जी ठाकुर
मधुबनी: हुकुमदेव नारायण यादव या अशोक यादव
अररिया: दिलीप जायसवाल या सैयद शाहनवाज हुसेन
बांका: पुतुल देवी
बेगूसराय: गिरिराज सिंह
पटना साहिब: आरके सिन्हा
पाटलिपुत्र: रामकृपाल यादव 
छपरा: राजीव प्रताप रूडी 
महाराजगंज: जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल 
आरा: राजकुमार सिंह
बक्सर: अश्विनी कुमार चौबे
सासाराम: ललन पासवान

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links