भोजपुरी की इस फिल्म में एक्शन और लोकेशन देखकर बॉलीवुड को जाएंगे भूल - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

भोजपुरी की इस फिल्म में एक्शन और लोकेशन देखकर बॉलीवुड को जाएंगे भूल

भोजपुरी की इस फिल्म में एक्शन और लोकेशन देखकर बॉलीवुड को जाएंगे भूल

Share This

भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन को देखकर आप बॉलीवुड और साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के फिल्मों को भूल जाएंगे। फिल्म में विदेशी लोकेशंस और भरपूर एक्शन है। फ़िल्म में भोजपुरी की हॉट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ हैं।

फ़िल्म की खासियत ये है कि पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चार अलग अलग चरणों मे मुंबई, नेपाल और लंदन सहित कई देशों में हुई है। बड़े बजट की इस फ़िल्म के निर्देशक हैं चंद्रा पंत जबकि फ़िल्म में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, मनोज सिंह टाईगर, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान आदि मुख्य भूमिका में हैं।

लंदन जो अबतक बॉलीवुड का फेवरिट लोकेशन रहा है तो वहीं अब इसे भोजपुरी सिनेमा का भी हिस्सा बनाया गया है और इसकी शुरुआत निरहुआ ने की है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है और एक्शन के साथ ही जबरदस्त लोकेशंस का भी इस्तेमाल किया गया है। 

फिल्म बड़े बजट की है, इसे चंद्रा पंत ने डायरेक्ट किया है। पहले भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए पैसे की तंगी का सामना करना पड़ता था। बजट की कमी से ऐसे लोकेशन चुने जाते थे जहां शूटिंग करने में पैसे कम खर्च हों।लेकिन अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बड़े बजट की फिल्में बनने की शुरुआत हो चुकी है, क्योंकि दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं।

फ़िल्म का पोस्टर व टीज़र हाल में लांच कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक निरहुआ चलल लंदन के टीज़र नही देखा है तो नीचे देख सकते है-

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links