लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ आज से शुरू - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ आज से शुरू

लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ आज से शुरू

Share This

लोक आस्था का महापर्व मंगलवार से शुरु हो गया। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू होगा। चार दिवसीय महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरु कर दी है। पूरे आस्था के साथ लोग पर्व की तैयारी में जुटे है।
पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व का असर देखने को मिल रहा है। नहाय-खाय को लेकर बाजार गुलजार दिख रहा है। आवश्यक सामानों की खरीददारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ लगी है। सोमवार की सुबह से ही बाजार पूरी तरह सजा दिख रहा था। लोग नहाय खाय को लेकर अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाने को लेकर तैयारी कर रहे हंै। जिनके घरों में छठ महापर्व का अनुष्ठान हो रहा है उनके घरों की रौनक बढ़ गई है।

पर्व को लेकर मिट्टी के दीये, मिट्टी और लोहे के चूल्हे, आम के लकड़ी की खरीददारी हो रही है। बाजार में जगह जगह आम की लकड़ी, चूल्हे तथा मिट्टी के बने अन्य बर्तनों की खरीददारी की जा रही है। शुद्ध घी की खरीद भी लोग कर रहे है। बाजार में लोहे के चूल्हे 400 से 500 रुपए तक, मिट्टी के चूल्हे 100 से 150 रुपये तक बिक रहे थे। आम की लकड़ी 40 रुपये पसेरी की दर से बिक रहे थे। कोरा धोती साड़ी की खरीदारी भी हो रही थी। मिट्टी के दीये और प्रसाद बनाने के लिए हड़ोला तथा सरपोस की बिक्री भी हो रही थी। बताया जाता है कि छठ पर्व का अनुष्ठान करने वाले लोग मंगलवार को स्नान करने के वाद प्रसाद बनाएंगे। पूरी शुद्धता के साथ प्रसाद बनाया जाएगा। सबसे पहले ब्रत के अनुष्ठान करने वाले लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।

इसके बाद परिजनों और मित्रों को प्रसाद खिलाया जाएगा। छठ पर्व को लेकर लोगों के घरों में अरवा चावल और चने की दाल को पूरी तरह से चुनने का काम किया जा रहा था। वहीं पूरी शुद्धता के साथ गेहूं को धो कर सुखाया जा रहा था। इस दौरान महिलाएं छठी मईया की गीत गा रही थी। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। जमुई शहर के थाना चौक, महाराजगंज बाजार, बोधवन तालाब रोड, महिसौड़ी रोड समेत कई जगहों पर सड़क के किनारे चूल्हे तथा अन्य सामानों की दुकानें सजी है।

सुबह से ही घरों की हो रही थी सफाई
यू तो कार्तिक मास में होने वाला छठ महापर्व अधिकांश घरों में होता है। सोमवार की सुबह से ही जिनके घरों में छठ महापर्व का अनुष्ठान होना है ऐसे लोगों की घरों में साफ सफाई का कार्य हो रहा था। पूरे घर को शुद्ध पानी से धोया जा रहा था जहां श्रद्धालु नहाय खाय का प्रसाद बनाएंगे। उस जगह की भी पूरी शुद्धता के साथ साफ सफाई की जा रही थी। महिलाएं स्नान करने के बाद ही पूजा घर की सफाई कर रही थी। वहीं अन्य लोग भी सहयोग कर रहे थे। घरों में पहले से ही कैसेट और मोबाईल से छठी मईया के गीत बजाए जा रहे है।

पर्व को लेकर सज गयीं सूप और दउरे की दुकानें
छठ महापर्व को लेकर स्थानीय बाजार में सूप और दउरे की दुकान सज गयी है। जगह-जगह सूप और दउरे बिक रहे हैं। हालांकि सोमवार को सूप और दउरे की खरीदारी कम हो रही थी। बताया जाता है कि छठ करने वाले श्रद्धालु मंगलवार और बुधवार को सूप और दउरे की खरीदारी करेंगे। बाजार में सोमवार को 80 रूपये में सूप और दउरा 70 रूपये से लेकर 200 रूपये तक बिक रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links