राम रहीम दोषी करार: फैसले के बाद पीड़ित परिवार बोला, जनता का अदालत पर भरोसा बढ़ा - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

राम रहीम दोषी करार: फैसले के बाद पीड़ित परिवार बोला, जनता का अदालत पर भरोसा बढ़ा

राम रहीम दोषी करार: फैसले के बाद पीड़ित परिवार बोला, जनता का अदालत पर भरोसा बढ़ा

Share This

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने कहा कि इस फैसले से आम आदमी का न्यायपालिका और भगवान में भरोसा बढ़ गया है। हरियाणा निवासी पीड़ित के परिजनों ने फैसले पर खुशी जताते हुए सख्त सजा की भी उम्मीद जताई।
दुष्कर्म मामले में पिछले 15 सालों से राम रहीम के खिलाफ अदालत में पैरवी कर रहे पीड़ित के परिजन ने कहा, 'भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है। हमें अपनी लंबी लड़ाई जीतने का भरोसा था और सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी मानकर हमारे विश्वास को और पुख्ता कर दिया है।' गौरतलब है कि फैसले से एक दिन पहले ही पीड़ित के गांव में उनके परिचित और रिश्तेदारों सहित अन्य लोग जुटने लगे थे। लिहाजा प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पीड़ित के करीबी लोगों को किसी अज्ञात और अति सुरक्षित जगह पर भेज दिया है।
हत्या मामले की भी सुनवाई
पीड़ित का संबंध वर्ष 2002 में गोली मारकर हत्या किए गए एक व्यक्ति से भी है। इस मामले में भी डेरा प्रमुख राम रहीम पर सुनवाई चल रही है। इसकी सुनवाई भी पंचकूला की वही सीबीआई अदालत कर रही है, जिसने राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links