26 को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे PM मोदी - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

26 को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे PM मोदी

26 को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे PM मोदी

Share This

बिहार में सैलाब से हाहाकार मची है। एक हफ्ते में बिहार के 20 जिलों में बाढ़ से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। करोड़ों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। उत्तरी बिहार में बाढ़ का प्रकोप ज्यादा है। कटिहार, अररिया, दरभंगा, समस्तीपुर, सालमारी, लाभा में बाढ़ का पानी हजारों गांव को डुबो चुका है। एनडीआरएफ की टीम देवदूत के रूप में लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है, लेकिन हालत बदहाल है। नदियों का जलस्तर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 अगस्त को बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह जानकारी दी है। 

मोदी ने कहा कि सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक बार बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि वे जरूर आएंगे और मंगलवार को प्रधानमंत्री के बिहार दौरे का कार्यक्रम तय हो गया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी अपील की है कि वे बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों तक अधिकाधिक सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में यथासंभव आर्थिक मदद करें। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links