अब आरा से नहीं खुलेगी 54271, 54273 आरा सासाराम पैसेंजर, उसके जगह पर चलेगी डीएमयू - Arrah City | Arrah Bhojpur Bihar News

Post Top Ad

अब आरा से नहीं खुलेगी  54271, 54273 आरा सासाराम पैसेंजर, उसके जगह पर चलेगी डीएमयू

अब आरा से नहीं खुलेगी 54271, 54273 आरा सासाराम पैसेंजर, उसके जगह पर चलेगी डीएमयू

Share This

आरा: आरा सासाराम डीएमयू के चलने से आरा सासाराम मुग़लसराय वाराणसी पैसेंजर अब आरा से नहीं खुलेगी, अब यह ट्रेन अपने समय से वाराणसी के लिए सासाराम जंक्शन से खुलेगी। पहले यह ट्रेन आरा से वाराणसी जाती थी अब यह ट्रेन सासाराम में लगी रहेगी और इस आरा सासाराम डीएमयू ट्रेन के पहुंचने के बाद ही वहाँ से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी।

क्या होगा नुकसान:
54721 और 54723 से वाराणसी जाने के लिए पैसेंजर को सासाराम स्टेशन पर गाड़ी बदलना पड़ेगा।

क्या होगा फायदा
इस ट्रेन के खुलने से यही फाएदा होगा की पहले 54721 वाराणसी चल जाने के कारण वहाँ से आरा लौटने के लिए बस पकड़ना पड़ता था या तो रात 11 बजे सासाराम स्टेशन से ट्रेन पकड़ना पड़ता था जो की आरा पहुंचते रात 2 बज जाता था लेकिन अब डीएमयू के चलने से आरा और सासाराम के पैसेंजर को आने जाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

प्रतिदिन दो बार होगा परिचालन 
इस गाड़ी का परिचालन प्रतिदिन दो बार किया जाएगा। प्रतिदिन गाड़ी सुबह 5.30 बजे आरा से सासाराम के लिए प्रस्थान करेगी जो कि सुबह 9 बजे वहाँ पहुँचेगी। फिर सासाराम से 9.15 से आरा के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर 1 बजे यहाँ पहुँचेगी और फिर आरा से दोपहर 1.30 बजे सासाराम के लिए खुलेगी और सासाराम 5 बजे पहुँचेगी फिर सासाराम से 5.30 बजे आरा के लिए प्रस्थान करेगी।

बता दें की कल आरा सासाराम डीएमयू पैसेंजर को सांसद आरके सिंह दोपहर तीन बजे आरा जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर सासाराम के लिए रवाना करेंगे जो की 23 अगस्त से यह गाड़ी अपने समय पर आरा जंक्शन से सुबह 5.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे सासाराम के लिए प्रस्थान करेगी और सासाराम से सुबह 9.15 और शाम  5. 30 आरा के लिए प्रस्थान करेगी।

आरा सिटी रिपोर्ट 

             आरा-सासाराम डीएमयू का परिचालन प्रतिदिन दो बार, कल से चलेगी ट्रेन

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Our Social Media Links